Punjab Election : “AAP” ने घोषित किया सीएम का चेहरा, इस नेता के नाम पर लगी मुहर

Punjab Election : “AAP” ने घोषित किया सीएम का चेहरा, इस नेता के नाम पर लगी मुहर

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में पार्टी के चेहरे (AAP Punjab CM Face) को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी। पार्टी ने भगवंत मान को सीएम का चेहरा (Bhagwant Mann CM Face in Punjab AAP) घोषित किया है।

हालांकि भगवंत सिंह का नाम पहले से तय माना जा रहा था लेकिन आम आदमी पार्टी ने अलग तरह से इसके लिए प्रक्रिया अपनाई। पार्टी ने व्हाट्स एप पर एक सर्वे कराया जिसमें भगवंत मान सबसे ज्यादा 21 लाख लोगों की पसंद बने।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की कीमत हुई कम, नहीं बदले सोने के रेट

अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भगवंत मान मेरे छोटे भाई हैं यदि मैं खुद उनका नाम घोषित कर देता तो लोग मुझपर भाई भतीजावाद के आरोप लगाते, इसलिए मैंने उनका नाम घोषित नहीं किया लेकिन पंजाब की 21 लाख जनता ने उन्हें सीएम का चेहरा माना है।

ये भी पढ़ें – MP Politics: बीजेपी के निशाने पर कमलनाथ की गन, वीडी-नरोत्तम का बड़ा हमला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews