Punjab Election Result 2022 : सिद्दू ने मानी हार, केजरीवाल ने भगवंत के साथ दिखाया विक्ट्री साइन

Punjab Election Result 2022 : सिद्दू ने मानी हार, केजरीवाल ने भगवंत के साथ दिखाया विक्ट्री साइन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा चुनावों (Election Result 2022) की मतगणना में आ रहे रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी 117 में 93 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 15 पर, भाजपा 2 पर और अकाली दल 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

अपनी पार्टी की सफलता को देखते हुए अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भगवंत मान (Bhagwant mann) के साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है।  केजरीवाल ने ट्वीट किया – इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

ये भी पढ़ें – UP में BJP की प्रचंड जीत तय, बोले नरोत्तम- यूपी में सबका साथ-विकास-विश्वास और सपा-कांग्रेस को वनवास

उधर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने हार स्वीकार करते हुए ट्वीट किया है – उन्होंने अंग्रेजी में लिखा जनता की आवाज भगवान की आवाज है। हम पंजाब की जनता के फैसले का सम्मान करते है।  उन्होंने जीत के लिए “आप” को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें – Election Result 2022: रुझानों पर सिंधिया का बड़ा बयान, तोमर ने कांग्रेस को दिखाया आईना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews