पंजाब के मोहाली में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम स्क्वॉड, जांच जारी

पंजाब के मोहाली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही बच्चों की छुट्टी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Punjab

पंजाब के मोहाली से सुबह-सुबह हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के कई स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों को खाली करवाया जा रहा है और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच चुका है।

जिन स्कूलों को यह धमकी दी गई है वह सभी शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय हैं। धमकी ईमेल के जरिए दी गई है जिसके बाद बच्चों को तुरंत उनके घर भेज दिया गया। जांच पड़ताल जारी है और अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने शहर के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इन स्कूलों को मिली धमकी

मोहाली के जिन स्कूलों को धमकी दी गई है उसमें पेरागोल स्कूल, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, इशहार सिंह स्कूल, शिवालिक स्कूल, मिलेनियम स्कूल, लर्निंग पथ स्कूल शामिल है। जैसे ही धमकी भरा ईमेल आया उसके बाद सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।

जांच में जुटा प्रशासन

सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी है। वहीं ईमेल कहां से आया है, किसने भेजा है और भेजने वाले की लोकेशन क्या है इस बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews