Hindi News

दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों को बैठक, मिडिल ईस्ट संकट सहित हिंद-प्रशांत के मुद्दे पर होगी चर्चा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
आज दिल्ली में क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक रखी गई है। भारत इस समूह का अध्यक्ष है और बैठक की मेजबानी भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।
दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों को बैठक, मिडिल ईस्ट संकट सहित हिंद-प्रशांत के मुद्दे पर होगी चर्चा

पश्चिम एशिया में जो आर्थिक संकट चल रहा है। उसने दुनियाभर में परेशानी खड़ी कर दी है। अब हिंद प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और क्रिटिकल मिनरल तथा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन आज दिल्ली में किया गया।

दिल्ली में होने वाली इस बैठक में कई देशों के विदेश मंत्री अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाले हैं। यहां अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबिया, जापान के तोशीमित्सु तोशीमित्सु मोटेगी, ऑस्ट्रेलिया के पेनी वोंग शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर करने वाले हैं।

आज क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक

भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान की सदस्यता वाला ये क्वाड हिंद प्रशांत क्षेत्र की शांति सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान देने वाले प्रमुख समूह के रूप में सामने आया है। भारत इस बैठक की मेजबानी कर रहा है क्योंकि वह इस गठबंधन का फिलहाल अध्यक्ष है। वाशिंगटन में हुई बैठक के बाद अब एक साल बाद ये मीटिंग रखी गई है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सभी मंत्री प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श करने वाले हैं। वो पहले से मौजूद पहलों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। हैंड प्रशांत क्षेत्र में हाली के दिनों में जो घटनाक्रम हुआ है उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वाड के विदेश मंत्री यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों के साथ प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर विचार विमर्श करने वाले हैं। हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता पर भी बात होगी। पिछले कुछ वर्षों में की गई क्वाड की कुछ पहले भी चर्चा का विषय होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews