हाथरस जा रहे राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई धक्कामुक्की

Rahul-gandhi-arrested

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हाथरस कांड पीड़िता (Hathras Case Victim) के परिजन से मुलाकात करने जा रहे राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Express Way) पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। वहीं पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में ले लिया है।

राहुल ने पुलिस की इस कार्रवाई का जोरदार विरोध किया और पूछा कि आखिर उन्हें वो कानून की किस धारा के तहत हिरासत में लिया जा रहा है। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी और पुलिस कर्मियों के बीच बहस भी हुई| पुलिस अधिकारी ने कहा कि धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है| राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके लाठी मारकर गिरा दिया।

पैदल मार्च के दौरान ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए. प्रियंका ने लिखा कि हाथरस जाने से हमें रोका, राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं| प्रियंका ने लिखा कि कई कार्यकर्ता घायल हैं. मगर हमारा इरादा पक्का है. एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं. काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews