
Rahul Gandhi levels allegations Amit Shah uproar in Lok Sabha
लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम, संशोधन विधेयक, 2026 (Public Examinations Prevention of Unfair Means Amendment Bill, 2026) पर चर्चा के दौरान आज उस समय हंगामा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों पर गोलियां चलाने का आदेश दिया, सत्ता पक्ष ने इसपर आपत्ति जताते हुए हंगामा किया संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी जो कह रहे हैं उसका प्रमाण दे वर्ना माफ़ी मांगें।
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बहुत आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए, उन्होंने अपने अंदाज में भाषण दिया, प्रधानमंत्री मोदी सहित उनकी पूरी सरकार को नीट पेपर लीक मुद्दे पर कठघरे में खड़ा किया इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे लोकसभा में हंगामा हो गया
राहुल गांधी ने कहा आज मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इस देश के तथाकथित गृह मंत्री में यहाँ आकर बैठने की हिम्मत नहीं है। मैंने उनका काफिला देखा और गृह मंत्री को कार के अंदर बैठे, कांपते हुए देखा। गृह मंत्री आज यहाँ क्यों नहीं हैं? क्योंकि वह डरे हुए हैं। गृह मंत्री डरे हुए हैं, उन्होंने ही हमारे छात्रों पर गोली चलाने की इजाज़त दी थी। उन्होंने हमारे छात्रों के शरीर में छर्रे घुसवाए, उन्होंने ही भारत के छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था।
राहुल गांधी के अमित शाह पर लगाये आरोप, लोकसभा में हंगामा
राहुल गांधी के इस तरह सीधा कह देने से सत्ता पक्ष आक्रोशित हो गया, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर आपत्ति जताते हुये कहा, आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? आप विपक्ष के नेता हैं। आप किस आधार पर यह कह रहे हैं? आपको यह किसने बताया? आपने जो कहा, वह गलत है। मैं इस पर आपत्ति जताता हूं, इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी चाहिए, यह एक गंभीर आरोप है, यह उनके अपने पद और विशेषाधिकार का उल्लंघन है।
किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी से आदेश की कॉपी सदन में दिखाएँ
किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी ने कहा गृह मंत्री ने आर्डर दिया तो वे बताएं कौन सा आर्डर है उसकी कॉपी दिखाएँ आप ये बताइए किसने आपको बताया कि फायरिंग का आदेश गृह मंत्री ने दिया, आर्डर नंबर बताइए, किस व्यक्ति, किस अधिकारी को कहा वो बताइए, आप कॉपी निकालकर सदन में रखिये, ऐसे चर्चा नहीं होसकती कि कुछ भी बोलकर आप सदन से भाग जायेंगे हेड लाइन बटोरने के लिए। इसको हम हल्के में नहीं ले सकते, हम ऐसे आरोप लगाने नहीं देंगे, आपको माफी मांगनी होगी ऐसे बहस नहीं हो सकती है।
स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल गांधी को नसीहत
राहुल गांधी को टोकते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा नेता प्रतिपक्ष से आग्रह है कि आप विधेयक पर बोलें, अगर कोई भी बात बोलें तो आप जांच की बात करें किसी का नाम न लें, राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों के खिलाफ जो फोर्स यूज हुआ, उसकी इजाजत या तो गृहमंत्री या पीएम दे सकते हैं, हंगामा देखते हुए स्पीकर ने कहा ऐसे सदन नहीं चल सकता है फिर उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju objects and says, "…How can you say this? You are the LoP. On what basis are you saying this? Who told you this? What you said is wrong. I object, this should be expunged. Rahul Gandhi apologise…This is a serious… pic.twitter.com/UQnjMa3qBi
— ANI (@ANI) July 29, 2026
#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju objects and says, "What is that order of the Home Minister? Present a copy of that order. Tell us who told you that? Present a copy before the House. You cannot say whatever you want to grab headlines. This is the Parliament… pic.twitter.com/nl3HmWKhQL
— ANI (@ANI) July 29, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

