Railway ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, कम होगा पैसेंजर ट्रेन का किराया

समर स्पेशल ट्रेन : नागपुर-गया ट्रिप स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर ठहराव

Railway News: भारतीय रेलवे हमारे देश में ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़ा और आरामदायक साधन है। पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक फैला रेलवे की पटरियों का जाल पैसेंजरों को आवागमन का बेहतरीन साधन उपलब्ध करवाता है। लंबी दूरी की यात्रा तय करने के लिए जहां एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा सेमी हाई स्पीड ट्रेन अवेलेबल है। तो वहीं कम दूरी की यात्रा के लिए और डेली अप डाउन करने वालों के लिए पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जाती है।

रेलवे द्वारा समय समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए किसी न किसी ट्रेन की शुरुआत की जाती है। ट्रेन शुरू करने के साथ यात्री किराए में भी कोई ना कोई बदलाव किया जाता रहता है। एक बार फिर रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन के किराए को लेकर यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया है।

कोरोना काल में हुई थी वृद्धि

कोरोना काल के समय पैसेंजर ट्रेन के किराए में वृद्धि कर दी गई थी। ये किराया अब तक जारी था जिसमें रेलवे की ओर से अब बड़ी राहत दी गई है। पैसेंजर ट्रेन में अब तक एक्सप्रेस ट्रेन जितना किराया वसूला जा रहा था लेकिन एक बार फिर पहले वाले रेट तय कर दिए गए हैं। इस फैसले के बाद पहले की तुलना में दो से तीन गुना किराया दे रहे यात्रियों को राहत मिली है।

इतना हुआ न्यूनतम किराया

बता दें कि ग्वालियर, झांसी, इटावा और आगरा के बीच जो पैसेंजर ट्रेन मिलती हैं। वो अब तक एक्सप्रेस की तरह संचालित की जा रही थी। इनका किराया भी एक्सप्रेस की तरह ही वसूला जा रहा था। लेकिन अब यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और 35 रुपए की जगह न्यूनतम किराया 10 रुपए हो गया है। किराया कम होने की वजह से जिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। अब वो एक बार फिर बढ़ जाएगी। वहीं यात्री आराम से कम किराए में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews