रेलवे दे रहा महाकाल के भक्तों को Mahashivratri Special Tour Package, इन पर्यटकों को मिलेगी मुफ्त सेवाएं

रेलवे दे रहा महाकाल के भक्तों को Mahashivratri Special Tour Package, इन पर्यटकों को मिलेगी मुफ्त सेवाएं

Mahashivratri Special Tour Package : हिंदु धर्म में बहुत से बड़े- बड़े त्यौहार मनाए जाते हैं। ऐसे में आगामी 18 फरवरी को महाकाल के भक्तों का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि आने वाला है। जिसे पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में जो लोग ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं। भारतीय रेलवे उनके लिए बड़ा तौहफा लेकर आया है। दरअसल, रेलवे की तरफ से फरवरी महीने में आप 6 दिन के लिए इन जगहों पर घूमने का ऑफर दिया जा रहा है। जानिए इस स्पेशल टूर पैकेज के बारे में विस्तार से…

मुंबई से यात्रा का होगा शुभारंभ

बता दें कि यह यात्रा आने वाले 17 फरवरी यानि शिवरात्रि के ठीक एक दिन पहले शुरू होगी जो कि पूरे 6 दिन 5 रातों का होगा टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज का नाम ‘South India – Mahashivaratri Special Tour’ है। इस रेल टूर पैकेज में आपको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान शिव के भक्तों को दक्षिण भारत में स्थित कई सारी ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कराए जाएंगे।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर

  • मदुरै
  • रामेश्वरम
  • कन्याकुमारी
  • तिरुवनंतपुरम
  • कोवलम
  • मुंबई

IRCTC ने किया ट्वीट

आईआरसीटीसी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि अगर आप भी इस बार शिवरात्रि पर धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है. यह आईआरसीटीसी का साउथ इंडिया टूर पैकेज है.

जानिए किराया

यात्री की संख्या किराया (रुपयों में)
सिंगल पर्यटक 49,700
डबल पर्यटक 38,900 रुपये प्रति व्यक्ति
ट्रिपल पर्यटक 37,000 रुपये प्रति व्यक्ति
चाइल्ड विद बैड 31,900 रुपये
चाइल्ड विदआउट बैड 29,300 रुपये

क वेबसाइट पर जानें जानकारी

इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था IRCTC की तरफ से की जाएगी। इस टूर पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक बेवसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसमें आपको सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews