Railway New Rules: रेलवे ने बदला RAC-वेटिंग टिकट से जुड़ा नियम, यात्रियों को होगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय रेलवे ने RAC और वेटिंग टिकट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। वेटिंग टिकट रद्द होने करने पर रेलवे एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूलेगा।
Railway Recruitment 2025

Railway New Rules: रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वेटिंग और आरएसी टिकट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। जरूरत पड़ने पर लोग वेटिंग टिकट बुक कर लेते हैं। लेकिन कई बार टिकट कन्फर्म नहीं होता है। जिसके बाद रेलवे तगड़े चार्ज के साथ टिकट कैंसिल कर देता है। ऐसे में यात्रियों को भारी नुकसान होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

क्या है नया नियम?

भारतीय रेलवे ने आरएसी और वेटिंग टिकट कैन्सिलेशन के एक्स्ट्रा चार्ज को घटाने का फैसला लिया है। नए नियम के अनुसार आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुकिंग करने पर यदि RAC टिकट कैंसिल होता है, तो रेलवे द्वारा केवल 60 रुपये शुल्क वसूला जाएगा।

रेलवे ने क्यों उठाया यह कदम?

दरअसल, रेलवे ने यह फैसला गिरीडीह के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार खण्डेलवाल द्वारा प्राप्त शिकायत के बाद लिया है। खण्डेलवाल ने रेलवे प्रशासन को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होनें रेलवे द्वारा भारी सर्विस चार्ज वसूलने की शिकायत की। उन्होनें उदाहरण के साथ समझाया कि, “यदि एक यात्री ने 190 रुपये का टिकट आईआरसीटीसी वेबसाइट से खरीदा था। वेटिंग टिकट कन्फर्म न होने पर रेलवे ने खुद टिकट को कैंसिल कर दिया। टिकट रद्द करने के बाद रेलवे द्वारा यात्री को केवल 96 रुपये ही रिफ़ंड किए गए।” इस शिकायत के बाद रेलवे ने एक्शन लिया और नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया।

रेलवे ने किया इन नियमों में भी बदलाव

रेलवे ने अन्य कई नियमों में भी संशोधन किए हैं। जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के नियमों में भी बदलाव किया है। जियो फेसिनग लिमिट को खत्म कर दिया है। इसके अलावा वंदे भारत के यात्रियों को अब 1 लीटर नहीं बल्कि 500ml का पानी का बोतल दिया है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को 500ml का एक्स्ट्रा वॉटर बोटल फ्री में दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews