कैसे चलता था राज कुंद्रा का अश्लील फिल्मों का कारोबार, पूछताछ में हो रहे खुलासे

कैसे चलता था राज कुंद्रा का अश्लील फिल्मों का कारोबार, पूछताछ में हो रहे खुलासे

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (porn movies) के कारोबार में पकड़े गए मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj kundra) से पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस कारोबार में इस कदर पैसा है कि अच्छे खासे राज कुंद्रा भी इस के लालच में फंसकर इस कारोबार के सरगना बन बैठे।

अश्लील फिल्म मामले में भोपाल की इस लङकी का है राज कुंद्रा से कनेक्शन!

अश्लील फिल्म बनाने के कारोबार के आरोप में सोमवार की रात गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह और उनकी कंपनी इस कारोबार में मोटी कमाई कर रहे थे। भारत में इस कारोबार को भले ही सबसे घिनौना और गंदा कारोबार माना जाता हूं लेकिन इस कारोबार में किस कदर पैसा है, यह पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। पूरी दुनिया की बात करें तो अश्लील फिल्मों का एक अलग नेटवर्क है और इसमें करीब ढाई करोड़ अश्लील वेबसाइट है। यह वेबसाइट अंश दुनिया की वेबसाइटों का 12% है। दुनिया में इन वेबसाइटों पर लोग हर दिन औसतन 10 मिनट 13 सेकेंड का वक्त गुजारते हैं। भारत में यह औसत 8 मिनट 23 सेकंड का है। पूरी दुनिया में अश्लील फिल्में देखने में अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और कनाडा पहले चार देशों में है।

अश्लील फिल्म इन्डस्ट्री कुल कारोबार करीब 740 हजार करोड़ रुपए है यानी वेबसाइट से जुड़ी अर्थव्यवस्था का लगभग 1/10 अश्लील फिल्मों के कारोबार से ही आता है। पैसे की इसी चकाचौंध में राज कुंद्रा को भी इस बिजनेस की ओर मोड़ दिया। वह और उनकी कंपनी अश्लील फिल्मों के कारोबार से कितनी कमाई कर रहे थे, यह तो पूछताछ में साफ हो पाएगा लेकिन अभी इस बिजनेस से जुड़े हुए कई बार राज और कई राजदार पर्दाफाश होंगे, पुलिस को इसकी पूरी उम्मीद है और पुलिस तेजी के साथ इस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews