
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होने खुद ट्वीट करके इस बाद की जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी पॉजिटिव पाई गई थीं। अब दोनों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
कोरोना आंकड़े कम करने अधिकारियों ने मनमाने तरीके से बदले नियम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा ‘कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।’ एक दिन पहले बुधवार को उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी हैं। सीएम के संक्रमित होने के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि राजस्थान में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यहां 16,613 नए मरीज पाए गए और इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 5,63,577 हो गई है।
कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 29, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

