Rajasthan Weather : नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, 5 संभागों में बादल बारिश के आसार, आज भी कोहरे का अलर्ट, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

14-15 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर अजमेर, कोटा संभागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है,इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने के भी आसार है।
cg Weather

Rajasthan Weather Update Today: 2 दिन बाद एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।15 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर अजमेर, कोटा संभागों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले आज 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

राजस्थान मौसम विभाग ने आज सोमवार को 15 जिलों अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को 18 जिलों अजमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, बारां, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर में घने कोहरा का अलर्ट है।

15 जनवरी को बारिश की चेतावनी

  • 14 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके प्रभाव से 15 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर अजमेर, कोटा संभागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावना जताई गई है।
  • बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, धौलपुर, अलवर और भरतपुर में भी बारिश के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि के आसार है।

मकर संक्रांति के बाद फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी से मौसम शुष्क होगा लेकिन घना कोहरा छाया रहेगा।आगामी दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और इसके बाद फिर 2-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।17-18 जनवरी के बाद फिर बारिश की स्थिति बन सकती है।इधर बिगड़ते मौसम के चलते 25 जिलों में छुट्टियां एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews