Rajasthan Weather : 18 जून तक वर्षा, आज 18 जिलों में बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट, अगले हफ्ते मानसून की एंट्री, जानें IMD का नया अपडेट

आगामी तीन दिन तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है. राज्य के उत्तरी पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने, कहीं-कहीं हीटवेव और कुछ भागों में तेज सतही हवाएं (25-30 kmph) चलने की सम्भावना है
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में प्री मानसून गतिविधियों का दौर जारी है। आज शनिवार को 18 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। फिलहाल 18 जून का मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा और किसी भी क्षेत्र में भीषण गर्मी की संभावना नहीं है। हालांकि 24 घंटों में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, पाली और गंगानगर शामिल हैं। इन जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • चूरू और झुंझुनूं में बारिश के साथ लू चलने की भी चेतावनी भी जारी की गई है।कुछ भागों में तेज सतही हवाएं (25-30 kmph) चलने की सम्भावना है।
  • पूर्वी राजस्थान के कोटा व उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर में बारिश के आसार हैं।आज पूर्वी राजस्थान में बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालवाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद सिरोही और उदयपुर में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का रिकॉर्ड

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। बीकानेर और जयपुर संभाग में कहीं कहीं उष्ण लहर दर्ज की गई हालांकि राज्य में उष्ण रात्रि दर्ज नहीं की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा सर्वाधिक वर्षा 19 मिलीमीटर बहरोड़ अलवर में दर्ज की गयी है।इधर, 20 से 25 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews