Rajasthan Weather : आज 20 जिलों में बादल-तेज हवा और बारिश का अलर्ट, इन शहरों में हीटवेव का असर, मौसम विभाग का नया अपडेट जारी

उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 19-25 मई के बीच मेघगर्जन, हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
rj weather update

राजस्थान में अगले एक हफ्ते तक मौसम के दो रूप देखने को मिलेंगे। एक तरफ उत्तर पूर्वी राजस्थान में हीटवेव का असर रहेगा वही दूसरी तरफ में उदयपुर कोटा व भरतपुर संभाग में बादल बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र में आगामी 4-5 दिन हीटवेव व उष्ण रात्रि दर्ज होने की प्रबल संभावना(ओरेंज अलर्ट)। उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी आगामी 3-4 दिन कहीं-कहीं हीटवेव, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन आंधी व हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक तेज सतही धूल भरी हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और उदयपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  • इन इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी, मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ चूरू के साथ भरतपुर और धौलपुर में हीटवेव का असर रहेगा।

राजस्थान में कब आएगा मानसून

इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून 5 दिन पहले यानि 27 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है।चुंकी आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है। संभावना है कि केरल में पहुंचने के बाद मानसून 20 जून को राजस्थान के दक्षिणी हिस्से बांसवाड़ा से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। इस बार सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। इससे पहले साल 2023 में भी 25 जून, 2022 में 30 जून, 2021 में 18 जून, 2020 में 24 जून और 2019 में 24 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य के उदयपुर एवं कोटा संभागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा ।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं उष्ण लहर/उष्ण रात्रि दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक वर्षा खानपुर (झालावाड़) में 20 मिमी. दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर व पिलानी में 46.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +3.5 व +4.8 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान चूरू में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 21 से 78 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews