Rajasthan Weather : आज 30 जिलों में मेघगर्जन वज्रपात और बारिश का अलर्ट , चलेगी तेज आंधी, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

2 से 5 जून के बीच बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग बादल, बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई। आज सोमवार को 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोेभ के सक्रिय होने से 5 जून तक प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान बारिश बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा, उदयपुर, जोधपुर, संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, अंधड़ (50-60Kmph) के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

आज 17 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राजस्थान में मानसून 20 से 25 जून के बीच प्रवेश कर सकता है, जिसकी शुरुआत उदयपुर और कोटा संभाग से हो सकती है।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और गंगानगर में ऑरेंज अलर्ट ।
  • अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डू्ंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही व उदयपुर में यलो अलर्ट।

नया वेदर सिस्टम सक्रिय

आज एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ती भी हो रही है।वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं।उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में 2-4 जून के दौरान तीव्र आँधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

5 जून तक कैसा रहेगा मौसम

2-4 जून के दौरान बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं वज्रपात व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियों में 5 जून से गिरावट दर्ज होने व बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी (30-40Kmph) के साथ मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक वर्षा खुशालगढ़(बांसवाड़ा) में 37 मिमी. दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.3 डिग्री कम) दर्ज किया गया ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जोधपुर में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 35 से 85 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews