Rajasthan Weather : अगले 2 दिन इन जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, छाए रहेंगे बादल, चलेगी तेज हवा, अप्रैल अंत में फिर बदलेगा मौसम

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today :राजस्थान का मौसम फिर करवट लेने वाला है। रविवार को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40KM की स्पीड से आंधी चल सकती है । आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बारिश-आंधी के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बादल , बिजली और तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।वही 22 अप्रैल को भी बीकानेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश आंधी के आसार है। अगले हफ्ते भी राज्य के मौसम में पारा सामान्य के इर्द-गिर्द रहने से गर्मी और गर्म हवाओं से राहत रहेगी।

जयपुर-भरतपुर-बीकानेर संभाग में रविवार-सोमवार को बदला रहेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर और भरतपुर संभाग में मौसम में परिवर्तन देखने मिलेगा। जयपुर और बीकानेर संभाग में भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि अप्रैल अंत में अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। आने वाले तीन दिन में तापमान में एक से दो डिग्री के बढ़ने के आसार है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 

  1. कोटा में 42.3 डिग्री सेल्सियस
  2. भरतपुर में 41.0 डिग्री सेल्सियस
  3. जयपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस
  4. भीलवाड़ा में 38.9 डिग्री सेल्सियस
  5. चूरू में 38.6 डिग्री सेल्सियस
  6. बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस
  7. सीकर में 37.5 डिग्री सेल्सियस
  8. अजमेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस
  9. जोधपुर में 37.0 डिग्री सेल्सियस
  10. जैसलमेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस
  11. माउंट आबू में 27.4 डिग्री सेल्सियस

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews