
राजस्थान में समय से पहले पहुंचे मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है जिसके चलते राज्य में 2-3 दिन हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।हालांकि 2 जुलाई से पुनः मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
शनिवार को राज्य के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम व कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। इनमें उदयपुर,सिरोही,सीकर,जालौर व हनुमानगढ़ के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा कोटड़ा (उदयपुर) में 72.0मि.मी. दर्ज की गई।
आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- झुंझुनू, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा ( गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
- बाडमेर, सिरोही, जालौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, हनुमानगढ़, कोटा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
- अजमेर, बांसवाड़ा, बारां,, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर, पाली में भी बारिश।
2 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसू
- पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 3-4 दिन केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश ।
- पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्के से मध्यम बारिश ।
- 2-6 जुलाई के दौरान पुनः मानसून सक्रिय होने व भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी ।
- पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में 2-6 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 29, 2025
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

