
Rajasthan Weather: बादल बारिश और ओले के बाद अब राजस्थान का मौसम एक बार फिर साफ हो गया है।अगले 2-3 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है, इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। आज सोमवार को प्रदेश में सभी जगहों पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 19 मार्च तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान स्थिर रहेगा। तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 20 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान में फिर बादल और हल्की बारिश की संभावना है। अगले 3 दिन रात के वक्त न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- रविवार को राज्य में कही-कही पर हल्की वर्षा दर्ज की गई सर्वाधिक वर्षा बीकानेर तहसील में 13.0 mm दर्ज की गई।
- सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ व डूंगरपुर में 35.3 डिग्री (सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा) दर्ज किया गया है।
- निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 35 से 85 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
- सीकर, हनुमानगढ़, और श्रीगंगानगर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
Weather Update

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

