Rajasthan Weather: 3 दिन झमाझम वर्षा, आज 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मेघगर्जन-तेज हवा-वज्रपात, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 17-18 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है
rajasthan weather

Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान में अभी 3-4 दिन बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 19 जुलाई तक जयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर संभागों में मौसम बदला रहेगा। आज बुधवार को 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने आज बुधवार को 9 जिलों भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, उदयपुर, जालौर और पाली भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 4 जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सिरोही अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बाड़मेर, जालौर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में भी बारिश जारी रहेगी।

19 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने और कोटा उदयपुर संभाग में कहीं- कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 17- 18 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में अति भारी बारिश हो सकती है। आज 17 जुलाई को जोधपुर संभाग व 18 जुलाई को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एक कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ व आसपास के विदर्भ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में 18 जुलाई के आसपास बनने की संभावना है तथा मानसून ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान के भागों से होकर गुजर रही है। इस तंत्र के प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों तक राजस्थान के कोटा व उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews