Rajasthan Weather : मंगलवार से दिखेगा नए सिस्टम का असर, बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 संभागों में मेघगर्जन-बारिश के आसार, IMD अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 से 20 फरवरी तक राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में देखने को मिलेगा ।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update : अगले 24 घंटे में एक बार फिर राजस्थान का मौसम खराब होने वाला है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में बादलों की आवाजाही होने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।आज सोमवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसका असर मंगलवार से जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा और जोधपुर संभाग में नजर आएगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ कराएगा 3 दिन बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 से 20 फरवरी तक राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में देखने को मिलेगा ।18 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, 19 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर ,जोधपुर और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर व जोधपुर में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

18 से 20 फरवरी के बीच इन जिलों में बारिश

  • पाली, दौसा, सिरोही, अजमेर, टोंक समेत जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जालौर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश ।
  • मंगलवार को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में कई जिलों में हल्की बारिश।
  • बुधवार गुरुवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews