Rajasthan Weather : 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, चलेगी धूल भरी आंधी, आज इन जिलों में हीटवेव-बूंदाबांदी की संभावना, पढ़े IMD ताजा पूर्वानुमान

आज राजस्थान के पश्चिमी जिलों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में आज लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, तापमान 45 डिग्री सेल्सियर के पार पहुंच सकता है।
mp Weather

Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज शुक्रवार को 6 संभागों में तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लू का असर कम होगा और पारे में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर,अजमेर, कोटा संभाग के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-46 डिग्री दर्ज होने व कई स्थानों पर हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव व ऊष्णरात्री होने की प्रबल संभावना है। आज बीकानेर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी व आंधी की संभावना है।

अगले 48 घंटों में चलेगी धूलभरी आंधी

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आगामी 48 घंटे में जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाएं / धूल भरी आंधी 30-40 Kmph चलने की संभावना है।19 अप्रैल से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने तथा जोधपुर बीकानेर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। 20 अप्रैल से राज्य में हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews