Rajasthan Weather: मानसून का प्रभाव, 5 संभागों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

CG weather

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान में वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टि नहीं है, लेकिन मानसून की सक्रियता के चलते रिमजिम बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है।राजस्थान मौसम विभाग ने आज 5 संभागों अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर में कहीं-कहीं हल्की और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। 8 सितंबर तक मानसून के तेजी से सक्रीय होने की कोई संभावना नहीं है।हालांकि स्थानीय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से जहां- तहां हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने केा मिल सकता है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून ट्रफ का असर, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान इन हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भरतपुर संभाग के भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा संभाग के बूंदी, कोटा एरिया,जयपुर, टोंक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के 9 जिलों बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ व उदयपुर में बारिश हो सकती है।वही बिजली गिरने और चमकने के भी आसार है।

यह भी पढ़े.. राज्य सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों की कटेगी सैलरी, होगी कार्रवाई, आदेश जारी

मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से आने वाली पश्चिमी हवा का असर धीरे-धीरे दिखेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। बंगाल की खाड़ी में भी अब कोई नया साइक्लोनिक सिस्टम नहीं बन रहा। जिसके चलते अगले सात दिन तक तेज बरसात होने के कोई आसार नहीं है। हालांकि हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी।पूर्वी राजस्थान में सामान्य से ज्यादा और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना हैं। प्रदेश में अगले 4-5 दिन मौसम की स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

सबसे ज्यादा बरसात श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर में 2 इंच, करणपुर में 14MM, मिर्जेवाला में 17 और हिंदूमलकोट में 11MM बरसात हुई। वही हनुमानगढ़ के नोहर एरिया ,संगरिया एरिया, सिरोही, उदयपुर के गोगुंदा, झाड़ोल और अजमेर के विजयनगर में भी हल्की बारिश हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews