Rajasthan Weather : 2 दिन वर्षा का दौर, आज 10 जिलों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि के भी आसार, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

राजस्थान में होली पर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर में दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है।
rajasthan weather

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में 14 से 16 मार्च तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसका ज्यादा असर उत्तर और पश्चिमी जिलों में देखने को मिलेगा। यह सिस्टम 16 मार्च तक सक्रिय रहेगा, उसके बाद मौसम साफ हो सकता है।आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

आज शुक्रवार को बाड़मेर और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिसे से नीचे आने से ‘लू’ से राहत मिलेगी। 14-15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 16 मार्च को जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और अन्य भागों में शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

आज इन जिलों में मेघगर्जन बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, आज शुक्रवार को करौली, धौलपुर, दौसा जयपुर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, फलोदी, नागौर ,हनुमानगढ और गंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बदलते मौसम के चलते किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।तेज हवाओं और ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कही-कही हल्की वर्षा दर्ज की गई एवं पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत शुष्क रहा।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री (सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा) और निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 90 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews