Rajasthan Weather : 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 25 जिलों में मेघगर्जन-बिजली-तेज बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD पूर्वानुमान

कोटा, उदयपुर संभाग में 8 से 10 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और 9 जुलाई को कोटा संभाग में एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है।
mp weather update

आज मंगलवार को कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है तथा इसके आगामी 2-3 दिनों में धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन पंजाब-हरियाणा से होकर गुजर रही है।इसके असर पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

आज मंगलवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा शेष ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई ।अब तक औसतन सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आज मंगलवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन/ वर्षा
  • दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर जिलों औरआसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की  से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

10-12 जुलाई को वर्षा की गतिविधियों में आएगी तेजी

  • पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
  • 10 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 11-12 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई से पश्चिम राज में भी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई व एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा विजयनगर (अजमेर) में 103 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews