राजस्थान मौसम : पूरे हफ्ते जमकर बरसेंगे बदरा, आज 20 जिलों में भारी बरिश की चेतावनी, मेघगर्जन-वज्रपात-तेज हवा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पूर्वी राजस्थान में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक बारिश का लगातार दौर जारी रहेगा। खास करके शेखावाटी क्षेत्र,जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अभी एक हफ्ते तक मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। खास करके पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में बारिश की गतिविधियां खत्म नहीं होंगी, ऐसे में जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा।मौसम विभाग ने आज रविवार को 11 अगस्त 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

जयपुर मौसम केंद्र ने आज रविवार को भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, अलवर और धोलपुरमें मेघगर्जन , बिजली गिरने चमकने के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वही जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, जोधपुर, अजमेर, पाली, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, राजसमंद, उदयपुर और प्रतापगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है।

18 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी राजस्थान में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक बारिश का लगातार दौर जारी रहेगा। खास करके शेखावाटी क्षेत्र,जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, दौसा, करौली, टोंक, अजमेर, सवाईमाधोपुर, नागौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में स्थित बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी अगले पांच-छह दिन तक कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज भी इसी क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. यह सतह से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है. मानसून की ट्रफ लाइन आज बीकानेर और परिसंचरण तंत्र से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां होंगी और ये आगामी एक सप्ताह तक जारी रह सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews