Rajasthan Weather : 48 घंटों बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम, फिर करवट लेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, जानें IMD का नया पूर्वानुमान

होली पर उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने और शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में होली पर बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल 2-3 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। हालांकि आगामी 48 घंटो में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, 10-11 मार्च को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री (सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर) के आस पास पहुंच सकता है। 12 मार्च तक मौसम साफ़ रहेगा।इसके बाद 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभके प्रभाव से बीकानेर संभाग के आंशिक बादल छाए रहने व उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

रविवार को राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस तो निम्नतम न्यूनतम तापमान बारां में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 80 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews