Rajasthan Weather: नए वेदर सिस्टम से बदला मौसम, छाए रहेंगे बादल, आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : पाकिस्तान से राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर तक बनी एक ट्रफ लाइन के चलते राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 7 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहेगा लेकिन उत्तरी राजस्थान में ठंड का असर देखा है।कही कहीं बारिश होने की भी संभावना है। आगामी दो-चार दिन में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार 7 फरवरी को जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां जिले के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में परिवर्तन के साथ सर्द हवाओं के कारण आगामी दो तीन दिन तक ठंड का असर रहेगा।आगामी चार पांच दिन में मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे में कहां कितना रहा तापमान

  • अजमेर में 22.7 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 21.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 20.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 23 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 21 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 21.8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 23 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 24 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 26.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 25.4 डिग्री सेल्सियस।
  • जोधपुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस, , बीकानेर में 23.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 21.4 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 21.1 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 22 डिग्री सेल्सियस,, डूंगरपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, , सवाई माधोपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 22.1 डिग्री सेल्सियस और बांसवाड़ा में 21.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
  • अजमेर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 13.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 13.5 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 10 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 12.2 डिग्री सेल्सियस,, बाड़मेर में 14 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 12 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 15.1 डिग्री सेल्सियस,।
  • बीकानेर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 08.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 08.4 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 8.5 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 6 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 08.5 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews