Rajasthan Weather : अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 3 संभागों में बारिश के आसार , जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Rajasthan Weather

MP Weather Alert Today : आगामी दिनों में एक साथ सक्रिय हो रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज मंगलवार व बुधवार को कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है।वही 31 और 1 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। आज मंगलवार को उत्तरी भागों के साथ 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, वही दक्षिणी भागों में 30 जनवरी को मौसम शुष्क बना रह सकता है।

मंगलवार-बुधवार को इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग की ओर से आज मंगलवार को प्रदेश के 10 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है ,बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू के साथ जैसलमेर में कोहरा छाया रह सकता है। वही बुधवार को भी 10 जिलो में कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

बुधवार-गुरूवार को इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम के मुताबिक,प्रदेश में आगामी दिनों में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी -1 फरवरी को सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। इस सिस्टम का असर उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ एरिया में देखने को मिल सकता है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3-4 फरवरी को सक्रिय होगा, इससे बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर संभाग में बादल गरजने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

फरवरी में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक सप्ताह में सर्दी का प्रकोप फिर से देखने को मिलेगा क्योंकि दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं। इन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है और प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है।राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं, आगामी दो दिन राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं- कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। किसानों को सलाह है कि मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए सरसों, गेहूं व चने की फसलों पर हल्की सिंचाई की जा सकती है।

जनवरी-फरवरी में सक्रिय होंगे नए सिस्टम

  • राज्य में आगामी दिनों में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
  • एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
  • 3-4 फरवरी को राज्य में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews