Rajasthan Weather : अप्रैल में फिर करवट लेगा मौसम, आज एक दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी, छाए रहेंगे बादल, तेज चलेगी हवा

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज शनिवार को भी राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बारिश, मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने गिरने के आसार है। आज जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में कहीं कहीं तेज अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी, अन्य भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।आगामी एक-दो दिन जयपुर और एवं कोटा संभाग अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री रहने की संभावना, यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक होगा।

इन जिलों में आज बारिश, मेघ गर्जन और आंधी

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज शनिवार को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के अलवर,  बीकानेर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर,  बारां, झालवाड़, झुंझुनूं, कोटा ,सीकर चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।  राज्य में तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की उम्मीद है। प्रदेश में आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट और अंधिकाश भागों में आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।इसके बाद अप्रैल में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार है।

अप्रैल में सक्रिय होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  जयपुर में आज दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है, वही शाम तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। वही पूरे प्रदेश में आज से चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान आंशिक कमी या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 4 से 6 अप्रैल के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के संकेत मिल रहे है हालांकि इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 5 से 11 अप्रैल 2024 के दौरान भी प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।इस दौरान कई संभागों में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावनाएं बन सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews