Rajasthan Weather : मौसम में बदलाव, अगले 2 दिन एक दर्जन जिलों में घने कोहरे-शीतलहर-पाले का अलर्ट, छाए रहेंगे बादल, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Alert Today:  मकर संक्रांति के मौके पर राजस्थान के मौसम फिर से बदलाव आ गया है। आज रविवार को भी मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, इस दौरान शीत लहर चलने और पाला पड़ने की भी संभावना है, लेकिन हवा की स्पीड 10 से 16 किमी प्रतिघंटा रहने की ही संभावना है। वही पूर्वी राजस्थान में राहत रहेगी। आज रविवार को कहीं कहीं आंशिक बादल छा सकते है।

अगले 2 दिन घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सोमवा को बारां,  बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर अलवर, भरतपुर, करौली, करौली, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर और धौलपुर में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जबकि शेखावाटी के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू और सीकर शीत लहर के साथ पाले पड़ने की संभावना है।  इस दौरान हवाएं 10 से 16 किमी प्रतिघंटा की गति से ही चलेंगी।सोमवार को भी झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी कोहरा छाए रहने की संंभावना है। इन जिलों में वाहन चालकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा जारी

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान औसत से 3-7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने और उत्तरी, पूर्वी व पश्चिमी भागों में और गलन बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अति शीतदिन दर्ज होने की संभावना है। शनिवार रात को राजस्थान में सबसे ठंडा शहर झुंझुनूं का पिलानी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और फिर चूरू, जिसका न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के करौली में तापमान 3.9 डिग्री, धौलपुर में 4.5 डिग्री , अलवर में 3.9 डिग्री, सीकर में 8.5 डिग्री, चूरू में 7.2 डिग्री और हनुमानगढ़ में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। शनिवार को करीब 15 से 16 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews