Rajasthan Weather : मौसम के बदले मिजाज, 19 जनवरी तक 30 जिलों में घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, पाले पड़ने की भी संभावना, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert Today: मकर संक्रांति के बाद राजस्थान के मौसम में फिर से बदलाव आ गया है। अगले 3 दिनों तक मौसम विभाग ने 3 दर्जन जिलों में घने कोहरे, शीतलहर और पाले पड़ने की चेतावनी जारी की है। फिलहाल 20 जनवरी तक मौसम के यूही बने रहने के आसार है। आज मंगलवार को मौसम विभाग ने 10 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल 2-3 दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

19 जनवरी तक 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को प्रदेश के 10 जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ और श्रीगंगानगर में घने कोहरे, शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना  है।बुधवार 17 जनवरी को प्रदेश के 9 जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर और गुरुवार 18 जनवरी को भी 7 जिलों अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर और शुक्रवार 19 जनवरी को 6 जिलों अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई जिलों में रात के समय तामपान पांच डिग्री से भी नीचे चला गया। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 2.5 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर में 0.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
  • सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा।पिलानी में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री, चूरू में 2.9 डिग्री, हनुमानगढ़ में 4.9 डिग्री, अलवर का 4 डिग्री, करौली का 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • 15 जनवरी को जयपुर का तापमान अधिकतम तापमान 25.2° और न्यूनतम तापमान 8.8° दर्ज किया गया है।अजमेर का न्यूनतम तापमान 9.3°, भीलवाड़ा का तापमान 6.2°, वनस्थली का तापमान 8°, अलवर का तापमान 4°, सीकर का तापमान 3°, कोटा का तापमान 10.1°, चित्तौड़गढ़ का तापमान 8°, दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews