Rajasthan Weather : आज 2 संभागों में तेज हवाओं का अलर्ट, छाए रहेंगे बादल, 4 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सक्रिय हो रह नया सिस्टम

आज मंगलवार 30 अप्रैल को बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाएं 25-30 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है।राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राजस्थान का मौसम एक बार फिर साफ हो गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो रहा है। आज 30 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा लेकिन बीकानेर,जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाएं 25-30 Kmph चलने की चेतावनी जारी की गई है। इधर, 4 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज 2 संभागों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट

राजस्थाव मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार 30 अप्रैल को बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाएं 25-30 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है अगले 36 घंटों में उत्तरी हवाओं की वजह से राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।  अगले 12 घंटों में गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है.

3-4 मई को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 4-5 दिन हीट वेव चलने के आसान नहीं है लेकिन 3 से 4 मई बाद फिर तापमान का पैटर्न बदलेगा और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। । एक और कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 4 मई को पश्चिमी-उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। चार मई को पूर्वी राजस्थान के जयपुर व उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर तथा जोधपुर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews