Rajasthan Weather : सोमवार से मौसम लेगा करवट, छाएंगे बादल, 5 संभागों में बिजली-बारिश की चेतावनी, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today : फरवरी के अंत और मार्च के पहले सप्ताह में एक बार फिर दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले है, इसके प्रभाव से राजस्थान के मौसम बदलाव देखने को मिलेगा। इन दो नई मौसम प्रणालियों के असर से 26 फरवरी से 3 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश बिजली की संभावना जताई गई है। खास करके इसका असर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान पर दिखेगा।

पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार को फिर बिगड़ेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 26-27 फरवरी के दौरान राज्य में बादलों की आवाजाही रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। तत्पश्चात मार्च के प्रथम सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेघगर्जन, कहीं-कहीं हल्की बारिश की होने की संभावना है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26-27 फरवरी को बादल छाने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी और मार्च में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 1-3 मार्च को कुछ भागों में मेघगर्जन, कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों होने की प्रबल संभावना है।

मार्च में भी बारिश-ओलावृष्टि

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की गतिविधि होने की प्रबल संभावना है। प्रदेशभर में कई स्थानों पर तीन दिन (1 से 3 मार्च) तक पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कई स्थानों पर बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद पांच मार्च से मौसम सामान्य होने की संभावना है।बारिश की वजह से गेहूं-सरसों और रबी की फसलों को नुकसान हो सकता है।

इन जिलों में 26-27 फरवरी को बादल-बिजली-बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 26 फरवरी को प्रदेश के पांच संभागों पूर्वी राजस्थान में भरतपुर, जयपुर व अजमेर और पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर तथा बीकानेर संभाग तो 27 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर में अगले दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.यहां सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है, अधिकतम में गिरावट आ सकती है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews