
Rajasthan Weather Update Today : नवरात्रि में राजस्थान के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। आज 10 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।आज बुधवार को अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभाग में बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। फिलहाल 14 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम यूही बना रहेगा।
आज बुधवार को इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर में बारिश और आंधी के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं की चेतावनी जारी की गई है।
15 तक जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर
- राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अप्रैल को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आंधी और बारिश की गतिविधियां और प्रबल होगी। इसके असर से 11 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग और 12 अप्रैल को अजमेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है।
- 13 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश और 14-15 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने होने की संभावना जताई गई है।इसके बाद 16 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे ।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

