राम भक्तों के लिए एक बार फिर आया रामायण यात्रा पर जाने का अवसर, यहां देखिये IRCTC का टूर शेड्यूल

राम भक्तों के लिए एक बार फिर आया रामायण यात्रा पर जाने का अवसर, यहां देखिये IRCTC का टूर शेड्यूल

IRCTC Shri Ramayana Yatra: आईआरसीटीसी एक बार फिर प्रभु श्री राम के भक्तों को श्री रामायण यात्रा पर लेकर जाने वाला है। इस बार का टूर स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन से होगा, इसमें LTC का लाभ लेने वाले शासकीय सेवक भी जा सकेंगे। टूर 18 फरवरी 2023 को जायेगा। IRCTC ने इसका शेड्यूल जारी कर कर दिया है।

स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन लेकर जाएगी श्री रामायण यात्रा पर

भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े अद्भुत और खूबसूरत तीर्थ स्थलों के दर्शनों का एक और मौका IRCTC दे रहा है।  IRCTC की स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Shri Ramayana Yatra by Swadesh Darshan Tourist Train) पर्यटकों को रामायण में वर्णित तीर्थ स्थलों पर लेकर आएगी। IRCTC ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।

 इन जगहों पर जाएगी ट्रेन

श्री रामायण यात्रा की अवधि 9 दिन और 8 रात होगी। नागपुर के इतवारी से शुरू होकर स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, प्रयागराज, काशी (वाराणसी), चित्रकूट जाएगी । यात्रियों को स्लीपर क्लास और 3AC क्लास दोनों में यात्रा कराई जाएगी।

इतना होगा प्रति व्यक्ति किराया

श्री रामायण यात्रा का किराया स्लीपर क्लास के लिए मात्र 15,770/- रूपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। जबकि 3AC क्लास के यात्रियों के लिए किराया 18,575/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा, किराये में ब्रेक फ़ास्ट, लंच और डिनर सबकुछ शामिल है।

ऐसे कराएँ अपनी सिट रिजर्व

आपको बात दें कि पिछला श्री रामायण यात्रा टूर 18 नवंबर को गया है, ये टूर 18 दिन और 17 रात का है, यदि आप किस कारण इस टूर को मिस कर गए हैं तो आपको निराश होने की जरुरत नहीं है, आप जल्दी से IRCTC  की आधिकारिक वेबसाईट अथवा ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट रिजर्व करा सकते हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews