लाखों दीयों से जगमग हुई राम जन्मभूमि अयोध्या, PM मोदी ने कहा- यहां हर कण में भगवान

लाखों दीयों से जगमग हुई राम जन्मभूमि अयोध्या, PM मोदी ने कहा- यहां हर कण में भगवान

अयोध्या, डेस्क रिपोर्ट। भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) में दीपावली का पर्व शुरू हो चुका है। आज अयोध्या 18 लाख दीपकों से जगमगा उठी। यहां विशेष कार्यक्रम रखा गया है जिसमें भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं। सरयू तट पर आज लाखों दीप जलाने का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर यहां पहुंचे रामलीला कलाकारों का सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

(Source: DD) pic.twitter.com/PwxJjJQuKW

— ANI (@ANI) October 23, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ अयोध्या जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का दौरा किया और रामलला का दर्शन कर पूजन अर्चन भी की। उन्होंने रामलाला का प्रतीकात्मक अभिषेक भी किया। पीएम मोदी ने सरयू तट पर दीप भी प्रज्वलित किए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 साल पहले पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा की वजह से अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। इसके बाद प्रदेश का यह उत्सव अब पूरे देश का उत्सव बन चुका है और ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है।

Must Read- Indore: अपनी किराना दुकान पर बैठे कैलाश विजयवर्गीय, 2024 के चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामलला के दर्शन और उनके अभिषेक करने का सौभाग्य उनकी कृपा से ही मिल सकता है। भगवान राम के अभिषेक के समय हमारे अंदर उनके आदर्शों और मूल्यों की एक दृढ़ छवि बन जाती है। उनके द्वारा दिखाया हुआ मार्ग हमें नजर आने लगता है, जो हमें आगे बढ़ाता है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले ही हमने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं और हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस अमृत काल के दौरान भगवान राम की तरह की गई संकल्प शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी। भगवान राम के वचन, विचार, शासन, प्रशासन अद्भुत मूल्यों से गढ़े हुए हैं, जो सबके विश्वास और प्रयास के साथ विकास के लिए प्रेरणा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews