Ram Mandir: भव्य रूप से तैयार हो रहा है रामलला का गर्भगृह, CM Yogi ने तस्वीरों पर दिया ऐसा रिएक्शन

Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir Ayodhya: राम नगरी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है और अक्षय तृतीया के मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से निर्माण कार्य की कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। इसमें परिसर के अंदर चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की झलक नजर आ रही है। ट्रस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया है जिस पर रिएक्शन आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

ट्रस्ट ने शेयर की Ram Mandir Ayodhya की तस्वीर

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया कि राम भक्तों द्वारा शताब्दियों तक किए गए अनवरत प्रयासों के परिणाम स्वरूप भगवान श्री राम लला का भव्य मंदिर आकार ले रहा है जय श्री राम। शेयर की गई इन तस्वीरों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रिएक्शन भी सामने आया है और उन्होंने फोटो के साथ ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा शताब्दियों के अविचल संघर्ष के बाद मनुष्यता के श्रेष्ठतम प्रतिमान का मंदिर साकार हो रहा है, सियावर रामचंद्र की जय।

अक्सर वायरल होती है राम मंदिर की तस्वीर

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जो तस्वीरें जारी की गई है उन्हें लेकर समिति के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के नेता चंपत राय ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि अनगिनत राम भक्तों के संघर्ष के परिणाम स्वरूप भगवान राम का मंदिर आकार ले रहा है, जो बहुत ही अद्भुत है। बता दें कि समय-समय पर ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण कार्यों की तस्वीरें शेयर की जाती है, जो लोगों को बहुत पसंद आती है।

मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की बात करें तो दिसंबर तक भगवान का गर्भ गृह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। अगले साल की मकर संक्रांति के बाद दर्शनार्थी अंदर जाकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे। पिछले दिनों गर्भ गृह की तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थी और भक्त बढ़-चढ़कर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews