Hindi News

राशन कार्ड धारकों के लिए अपडेट, 2 दिन के अंदर करें e-KYC , वरना नहीं मिलेगा मुफ्त राशन, कट सकता है लिस्ट से नाम, जानें प्रक्रिया

Written by:Pooja Khodani
Published:
केवायसी के लिए धारकों को राशन की दुकान में जाकर पीओएस मशीन के जरिए अंगूठे या उंगलियों का निशान देना होगा। आधार कार्ड और राशन कार्ड भी ले जाना होगा। अंगूठे या उंगलियों का निशान लेकर वेरिफिकेशन किया जाएगा। जिसके बाद आपका ई-केवाईसी हो जाएगा।
राशन कार्ड धारकों के लिए अपडेट, 2 दिन के अंदर करें  e-KYC , वरना नहीं मिलेगा मुफ्त  राशन, कट सकता है लिस्ट से नाम, जानें प्रक्रिया

Ration Card Holder eKYC : बिहार, झारखंड और पंजाब के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। 31 मार्च तक KYC करवा लें अन्यथा अप्रैल से राशन का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।इसके साथ ही लिस्ट से नाम कट जाएगा। eKYC के लिए राशन कार्ड धारक PDS की दुकान या डीलर से संपर्क कर सकते है।

यदि कोई लाभुक किसी अन्य राज्य में रह रहा है, तो उसे आधार सीडिंग के लिए अपने गृह राज्य लौटने की आवश्यकता नहीं है। लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते है।यदि कोई लाभार्थी KYC नहीं करवाता है तो भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अप्रैल 2025 के बाद उसे राशन प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

  • केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड की जरूरत होती है। अगर आपका e-KYC पहले से हो चुका होगा तो सरकार के लिए योजना का लाभ आप तक पहुंचाना आसान हो जाएगा।अगर KYC नहीं होता है तो सरकार की ओर से म‍िल रहा राशन रुक सकता है।
  • राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।
  • KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  •  होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  •  अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews