RBI ने मौद्रिक नीति घोषित की, रेपो रेट को लेकर किया बड़ा फैसला

RBI ने मौद्रिक नीति घोषित की,  रेपो रेट को लेकर किया बड़ा फैसला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा कर दी। RBI ने बताया कि रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है, ये पहले की तरह ही 4 प्रतिशत पर बना रहेगा इसके अलावा रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 3.75 प्रतिशत कर दिया गया है। आपको बता दें कि 22 मई 2020 से रेपो रेट 4 प्रतिशत पर ही बना हुआ है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौद्रिक नीति की जानकारी दी। RBI की द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की 3 दिवसीय बैठक बैठक 6 अप्रैल को शुरू हुई थी।  RBI गवर्नर ने बताया कि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट 4.25 प्रतिशत पर बना रहेगा। इसके अलावा पॉलिसी का रुख ‘अकोमोडेटिव’ रखा गया है।

ये भी पढ़ें – Share Market : बढ़त के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty में उछाल

RBI गवर्नर ने बताया कि दरों को लेकर अकोमोडेटिव रुख बरकरार है। सभी सदस्यों की सहमति से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। RBI ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में महंगाई दर का अनुमान 5.7  प्रतिशत रखा है।  इसके अलावा GDP ग्रोथ रेट का अनुमान घटा दिया है। इसे चालू वित्त वर्ष में घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews