RBI ने इस बैंक पर लगाई पाबंदी, इसमें कहीं आपका खाता तो नहीं?

RBI ने इस बैंक पर लगाई पाबंदी, इसमें कहीं आपका खाता तो नहीं?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक और बैंक पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी कर दिया है। RBI के आदेश के बाद अब इस बैंक के खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

देश में पिछले कुछ महीनों से बैंकों के बंद होने का सिलसिला जारी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया,  बैंकों की वित्तीय स्थिति  का आंकलन कर उसे बंद करने का फैसला करता है या फिर कई तरह की पाबंदियां लगाता है। जानकारी के अनुसार RBI ने अब बेंगलुरु के शुश्रुत सौहार्द सहकारी बैंक (Shushruta Souharda Sahakari Bank of Bangalore) पर पाबंदी लगाई है।

ये भी पढ़ें – RBI ने मौद्रिक नीति घोषित की, रेपो रेट को लेकर किया बड़ा फैसला

RBI के आदेश के बाद अब ये बैंक बिना RBI की अनुमति किसी को लोन नहीं दे सकता। पाबंदियों के चलते अब इस  बैंक के खाताधारक 5000/- रुपये से अधिक नहीं निकाल सकते। RBI ने किसी भी तरह के लोन रिन्युअल पर भी पाबंदी लगाई है।  इस प्रकार उन खाताधारकों को चिंताएं बढ़ गई हैं जिनके खाते बेंगलुरु के शुश्रुत सौहार्द सहकारी बैंक में हैं।

ये भी पढ़ें – Share Market : बढ़त के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty में उछाल

RBI ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि बैंक पर ये पाबंदियां अगले 6 महीने के लिए लगाई गई हैं , और इसी के तहत बैंक को अपना कारोबार करना होगा लेकिन यदि इन 6 महीनों के दौरान यदि बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार कर लेता है तो पाबंदियों के बारे में पुनर्विचार किया जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews