RBI ने दो बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, यहां देखें इसमें कहीं आपका खाता तो नहीं

RBI ने दो बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, यहां देखें इसमें कहीं आपका खाता तो नहीं

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रिजर्व बैंक ने दो और बैंकों पर प्रतिबंध (RBI Imposed Restrictions on Two  Bank) लगा दिया है। आरबीआई ने बैंक पर प्रतिबंध लगाने साथ आदेश दिया है कि अब बैंक के खाताधारक अपनी जमा रकम नहीं निकाल सकेंगे। RBI का कहना है कि इन बैंकों की वित्तीय स्थिति बहुत ख़राब होने के कारण इनपर प्रतिबंध लगाया गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने एक आदेश जारी कर श्री मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक मस्की (Shri Mallikarjuna Patna Co-Operative Bank Muskie) और नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक (Nashik District Girna Cooperative Bank) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।  इस घोषणा के साथ ही आरबीआई ने आदेश दिया है कि अब बैंक के ग्राहक यहाँ जमा अपनी रकम नहीं निकाल पाएंगे।

ये भी पढ़ें – ट्रोल हो रहा ‘ब्रह्मास्त्र’ का केसरिया सॉन्ग, सामने आया रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी का रिएक्शन

रिजर्व बैंक ने इन दोनों कॉपरेटिव बैंको की वित्तीय हालत का हवाला देते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया है। इसके खाताधारकों को अपनी रकम निकालने के लिए थोड़ा इन्तजार करना होगा। RBI जब पैसा निकालने की प्रक्रिया शुरू करेगा तभी वे पैसा क्लेम करने के बाद निकाल सकेंगे।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : UP – Bihar में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

आरबीआई के प्रतिबंध के दोनों बैंक ना तो कोई नया लोन दे सकेगा और ना ही किसी लोन का नवीनीकरण कर सकेगा, इसके लिए उसे रिजर्व बैंक की पूर्व अनुमति लेनी होगी। दोनों बैंक को किसी भी तरह के नए निवेश की भी अनुमति नहीं होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews