ये हैं देश के 15 अपर लेयर एनबीएफसी, RBI ने जारी की लिस्ट, पहले नंबर पर LIC HFL का नाम, देखें पूरी सूची

rbi action

Upper Layer NBFC List By RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडियन गुरुवार को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट जारी की है। यह सूची NBFC के लिए स्केल आधारित विनियमन के तहत जारी की गई है। कंपनियों को एनबीएफसी टॉप लेयर और ऊपरी लेयर में उनकी संपत्ति और स्कोरिंग मेथड के आधार पर शामिल किया जाता है। इस लिस्ट में 15 एनबीएफसी को शामिल किया गया है। पहले नंबर पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेन्स लिमिटेड है। दूसरे नंबर पर बजाज फाइनेंस और तीसरे नंबर पर श्रीराम फाइनेन्स लिमिटेड का नाम दिया गया है।

2021 में बनाया गया था फ्रेमवर्क

बता दें कि केन्द्रीय बैंक ने 22 अक्टूबर 2021 नॉन फाइनेंस बैंकिंग कॉर्पोरेशन के लिए एक संशोधित फ्रेमवर्क (स्केल आधारित विनियमन) जारी किया था। इसके तहत एनबीएफसी को 4 लेयर में बांटा गया है: बेस लेयर, मिडल लेयर, ऊपरी लेयर और टॉप लेयर। एक बार जब किसी एनबीएफसी को अपर लेयर के लिस्ट में शामिल किया जाता है तो यह लेयर के वर्गीकरण में कम से कम पाँच वर्षों तक के लिए नियामक आवश्यकता के अधीन होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की कंपनी आवश्यकताओं को पूरा कर रही है या नहीं।

टाटा की ये कंपनी लिस्ट से बाहर, केन्द्रीय बैंक ने बताई वजह

आरबीआई ने बताया कि स्कोरिंग पद्धति के अनुसार पहचान में आने के बाद भी TMF Business Services Limited को लिस्ट से बाहर रखा गया है। वर्तमान बिजनेस पुनर्गठन की समीक्षा के बाद इसे सूची में शामिल न करने का निर्णय लिखा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews