RBI ने उठाया सख्त कदम, रद्द किया बैंकिंग से जुड़ी इस कंपनी का लाइसेन्स, बताई से वजह, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Cancelled License Of This Company: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियमों को लेकर अक्सर सख्ती दिखाता रहता है। आरबीआई ने गुवाहाटी में स्थित राइनो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (Rhino Finance Private Limited) का लाइसेन्स रद्द कर दिया है। यह एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान है, जिसके कारोबार पर अब रोक लगा दी है। कंपनी द्वारा दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर केन्द्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है। इस बात की जानकारी आरबीआई ने 2 मार्च, गुरुआवर को दी है।

आरबीआई ने बताई ये वजह

बयान में सेंट्रल बैंक ने बताया कि राइनो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड अधिक ब्याज वसूलने से जुड़े मौजूदा नियमों का पालन नहीं कर रहा था। साथ ही थर्ड पार्टी के जरिए डिजिटल लोन की संचालन में आउटसोर्सिंग, उचित व्यवहार संहिता पर भी आरबीआई के नियमों का उल्लंघन किया है। इतना ही कर्ज वसूली के लिए ग्राहकों को अनुचित उत्पीड़न का सहारा भी ले रही थी।

2000 में मिला था लाइसेंस

आरबीआई ने बयान में कंपनी के ग्राहकों को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। बता दें कि राइनो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को सर्टिफिकेशन ऑफ रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर, 2000 प्राप्त हुआ है। कंपनी के सर्विस प्रवाइडर के लिस्ट में हैलो लोन, कॉको कैश, क्रेडिटहब, क्रेजी बीज, क्रेडिट वॉलेटल, ब्रिज लोन, फ़्लैश लोन, रूपी प्लस, कैशटीएम, युयु कैश, क्रेडिट रूपी, गेट रूपी, क्रेडिट क्लब, कैशिन और रूपी बस को भी शामिल किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews