IAS Success Story : लॉ में ग्रेजुएशन और संगीत में MA, बिना कोचिंग दूसरे प्रयास में क्रैक की UPSC और बन गई IAS, सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव

IAS Success Story

IAS Pallavi Mishra Success Story : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं मानी जाती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार IAS-IPS अफसर बनने का सपना लेकर शामिल होते है, जिसमें से कुछ ही उम्मीदवार कड़ी मेहनत और लगन से इसे क्वालीफाई कर सफल होते है और अफसर बनते है। आज आईएएस सक्सेस स्टोरी सेगमेंट में हम आपको बताने जा रहे है आईएएस पल्लवी मिश्रा की कहानी, जो बिना कोचिंग के दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर 73वीं रैंक के साथ आईएएस अफसर बन गईं।

जानिए आईएएस पल्लवी मिश्रा की सक्सेस स्टोरी

  • 2023 बैच की आईएएस पल्लवी मिश्रा मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। उनके पिता सीनियर एडवोकेट अजय मिश्रा और माता डॉ. रेणु मिश्रा सत्य सांई कॉलेज में प्रोफेसर है।उनके बड़े भाई आईपीएस आदित्य मिश्रा इंदौर के डीसीपी हैं
  • वे भोपाल के कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल से पढ़ी है और दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन किया है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरू से ही पल्लवी की रूचि संगीत में रही, इसलिए उन्होंने लॉ की डिग्री लेने के बाद संगीत में एमए किया और वे प्रशिक्षित क्लासिकल सिंगर हैं।आईएएस पल्लवी बचपन से स्वर्गीय पंडित सिद्धराम कोरवार से संगीत सीख रही थीं । पल्लवी के कमरे में हारमोनियम है जब भी पढ़ाई से ब्रेक लेना होता था या मानसिक थकान महसूस करती थीं तो वह संगीत का रियाज करती थी।
  • संगीत में एमए करने के बाद पल्लवी ने भाई से प्रभावित होकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और  रोजाना 9 से 12 घंटे पढ़ती थीं। हालांकि 2021 में UPSC परीक्षा के पहले प्रयास में वे फेल हो गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से तैयारी की और अगले अटेंप्ट में पल्लवी ने 2022 में हुई यूपीएससी परीक्षा में 73वीं रैंक हासिल की और अफसर बन गई । इसका श्रेय वो अपने परिवार और खास करके भाई को देती है, जो उन्हें हमेशा मोटिवेट करते थे।
  • आईएएस पल्लवी मिश्रा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं, उनके 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।पल्लवी को टीवी देखना और थ्रिलर वेब सीरीज देखना भी पसंद है। पल्लवी एक्सरसाइज भी करती हैं, क्योंकि हेल्दी रहना जरूरी है।

क्या आप जानते है एक आईएएस अफसर को कितनी मिलती है सैलरी

  • IAS ऑफिसर उच्च श्रेणी के अधिकारी होते हैं, जिन्हें सातवें वेतनमान के तहत सैलरी दी जाती है। एक IAS ऑफिसर की सैलरी 56,100 रुपए महीने से लेकर 2,25,000 तक होती है।
  • सभी भत्ते मिलाकर एक आईएएस अधिकारी को शुरुआती दिनों में कुल 1 लाख रुपये प्रतिमाह से ज्यादा सैलरी मिलती हैस्वास्थ, आवास, यात्रा समेत कई तरह की सुविधाओं के लिए पैसा भत्ते के रूप में दिया जाता है।
    अलग-अलग पे-बैंड के हिसाब से अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • बेसिक सैलरी के अलावा डियरनेस अलाउंस (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सब्सिडाइज्ड बिल, मेडिकल अलाउंस और कन्वेंस अलाउंस दी मिलती है।पे-बैंड के आधार पर एक आईएएस अधिकारी को घर, सिक्योरिटी, कुक और अन्य स्टाफ समेत कई सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • आने-जाने के लिए गाड़ी और ड्राइवर की भी सुविधा दी जाती है।पोस्टिंग के दौरान कहीं जाने पर ट्रैवल अलाउंस के अलावा वहां सरकारी घर भी दिया जाता है। मुफ्त में या फिर अधिक सब्सिडी पर बिजली और टेलिफोनिक सेवाएं मिलती है।

नोट- यह सारी जानकारी विभिन्न माध्यमों/स्त्रोतों से जुटाई गई है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews