Reasi terrorist attack: रियासी आतंकी हमले पर मोदी के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- पाकिस्तान के साथ युद्ध करना होगा

यदि आगे ऐसे हमले होते रहे तो एक बार पाकिस्तान से युद्ध करना पड़ेगा और पाक अधिकृत कश्मीर को अपने हवाले करना पड़ेगा उसके कारण ही बहुत से आतंकवादी हमारे देश में आते हैं और हमले करते हैं।
jammu kashmir

Reasi terrorist attack: जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ देश के लोगों में गुस्सा है , लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पाकिस्तानी आतंकी इतनी आसानी से इतना अन्दर घुस कैसे आये कि उन्होंने बस पर फायरिंग कर दी, हमरी ख़ुफ़िया एजेंसी और सुरखा बल क्या कर रहे थे..इस बीच मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

एक बार पाकिस्तान से युद्ध करना पड़ेगा: रामदास अठावले  

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो चुका है, मोदी जी तीसरी बार सरकार बना रहे हैं इसलिए दहशत फ़ैलाने के लिए ये जानबूझकर किया गया हमला है। यदि आगे ऐसे हमले होते रहे तो एक बार पाकिस्तान से युद्ध करना पड़ेगा और पाक अधिकृत कश्मीर को अपने हवाले करना पड़ेगा उसके कारण ही बहुत से आतंकवादी हमारे देश में आते हैं और हमले करते हैं। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर को जल्दी ही भारत में मिलाने का निर्णय मोदी सरकार लेगी।

रियासी में यात्रियों से भरी बस पर हुआ आतंकी हमला 

आपको बता दें कि रियासी जिले के कंडा क्षेत्र में रविवार की शाम जब मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह था तभी कुछ आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं की बस पर फायरिंग कर दी। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अब इस हमले के पीछे अबु हमजा और उसके साथियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। आतंकियों ने इंसास राइफल से बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों में आतंकियों की पहचान की गई है।

ड्रोन की मदद से जारी है सर्चिंग अभियान

घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है, आतंकवादियों की सर्चिंग तेज हो गई है, कहा जा रहा है कि आतंकवादी राजौरी से आये थे और हमला कर वापस चले गए हालाँकि सुरक्षा बल ड्रोन से सर्चिंग अभियान तेज किये हुए हैं, ये नकाबपोश आतंकवादी सेना की वर्दी में आये थे ऐसा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है। घायलों के इलाज की उचित देखभाल के आदेश सरकार ने दिए हैं, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने खुद अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews