विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) में सियासी हलचल तेज है। इसी बीच रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया। कालीघाट मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वह कोलकाता के साइंस सिटी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर कई सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि, “जिस राज्य ने शक्ति उपासना को भक्ति और आस्था से विश्व प्रसिद्ध बनाया। आज वहीं बेटियाँ अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष के लिए मजबूर हैं।” आगे उन्होंने ने कहा, “सरकार बंगाल ने नारी शक्ति को असुरक्षा और उपेक्षा की ओर धकेल दिया है। कुशासन से माताओं और बहनों का भरोसा तोड़ा गया है। इस अन्याय और सुरक्षा के खिलाफ बंगाल की नारी शक्ति अपने अधिकार और सम्मान के लिए भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी हैं।”
इस चुनाव में कम खिलेगा- रेखा गुप्ता ने कहा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “बंगाल में आतंक, गुंडागर्दी, लालच और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत अब जल्द होने वाला है। इस बार का चुनाव राज्य में बदलाव लेकर आएगा। ममता बनर्जी सरकार की विदाई तय है।” उन्होंने आगे कहा, “बंगाल की नारी शक्ति और जनता ने बदलाव तय कर लिया है। इस बार चुनाव में कमल खिलेगा।”
पश्चिम बंगाल में आतंक की राजनीति, गुंडागर्दी की राजनीति और लोभ-लालच, तुष्टीकरण की राजनीति का अब अंत होने वाला है। इस बार का चुनाव बंगाल में बदलाव लेकर आएगा।
बंगाल से ममता बनर्जी जी की विदाई तय है।
बंगाल की नारी शक्ति ने, बंगाल की जनता ने तय कर लिया है – परिवर्तन होगा, कमल… pic.twitter.com/cIqMcq8fpz
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 22, 2026
टीएमसी का पलटवार
तृणमूल कांग्रेस ने अपराध और लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की टिप्पणियों पर कड़ा जवाब दिया है। पार्टी ने कहा, “यदि आप बंगाल जाकर कानून और व्यवस्था पर भाषण देती हैं, तो आपके राज्य में भी सब कुछ अच्छा होना चाहिए।” टीएमसी ने राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे गंभीर अपराधों, सुरक्षा घटनाओं, प्रदूषण, आतंकी हमले और महिला सुरक्षा को लेकर बीजेपी सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल भी सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं इन्फेंट मोर्टालिटी रेट, मैटरनल मोर्टालिटी रेट, बाल विवाह जैसे मुद्दों को लेकर भी बीजेपी की सरकार पर हमला बोला।
Madam “AQI is a temperature” Chief Minister @gupta_rekha, why did you go off-script again and make a complete fool of yourself? For your edification, here are the cold, hard facts:
👉 In total cases of crimes (IPC + SLL), Bengal ranks a respectable 15th, far safer than BJP-ruled… pic.twitter.com/yGZruZs4gW
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) February 22, 2026






