Reliance ने और बढ़ाई अपनी ताकत, अब गुजरात बेस्ड इस बेवरेज कंपनी को ख़रीदा

Reliance ने और बढ़ाई अपनी ताकत, अब गुजरात बेस्ड इस बेवरेज कंपनी को ख़रीदा

Reliance-Sosyo Hajoori Deal :  देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) देश में छोटी छोटी कंपनियों को खरीद कर अपनी ताकत और मार्केट कैपिटल बढ़ा रही है, रिलायंस अब अलग अलग सेक्टर में जाकर वहां के प्रोडक्ट को टेकओवर कर अपना पोर्टफोलियो मजबूत कर रही है, रिलायंस इन दिनों अपना बेवरेज पोर्टफोलियो मजबूत कर रही है, पिछले दिनों दिल्ली बेस्ड बेवरेज कंपनी कैम्पा को ख़रीदा था अब रिलायंस ने गुजरात बेस्ड एक बेवरेज कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

गुजरात की इस कंपनी में रिलायंस ने खरीदी 50 प्रतिशत हिस्स्सेदारी

रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) वेंचर्स की FMCG यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड  (Reliance Consumer Products Limited, RCPL) ने दो दिन पहले घोषणा की कि वो गुजरात में स्थित बेवरेज कंपनी सोस्यो हजूरी (Sosyo Hajoori) बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी, दोनों कंपनियां मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनायेंगी और व्यापार करेंगी।

100 साल पुरानी सोस्यो हजूरी की गुजरात है मजबूत पकड़

जिस सोस्यो हजूरी कंपनी से रिलायंस ने डील (Reliance-Sosyo Hajoori Deal) की है वो 100 साल पुरानी कंपनी है, इसकी स्थापना अब्बास अब्दुल रहीम ने 1923 में की थी, सोस्यो कई तरह के कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाती है ये कंपनी जूस भी बनाती है, गुजरात में लाखों ग्राहक हैं जो सोस्यो की सॉफ्ट ड्रिंक्स और जूस पसंद करते हैं। इस कंपनी के सोस्यो, जिनलिम, कश्मीरा, ओपनर, हजूरी सोडा जैसे कुछ ब्रांड ग्राहकों की पसंद हैं।

डील पर ख़ुशी जताई सोस्यो के मालिकों ने

सोस्यो हजूरी कंपनी को इस समय चला रहे अब्बास हजूरी और उनके बेटे अलीअसगर हजूरी ने रिलायंस के साथ डील पर कहा कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ हुई इस साझेदारी से हम खुश हैं। ये साझेदारी कंपनी को एक मजबूत और तेजी से अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद कर सकती है। वे रिलायंस के साथ मिलकर भारत में सभी कंज्यूमर्स के लिए सोस्यो के अनूठे स्वाद वाले पेय उत्पादों को पहुंचाना चाहते हैं।

इस डील से सोस्यो की ग्रोथ बढ़ेगी, रिलायंस को भी लाभ होगा

प्रेस रिलीज के अनुसार सोस्यो हजूरी का मौजूदा प्रमोटर हजूरी परिवार है और ये बाकी 50 फीसदी हिस्सेदारी के मालिक रहेंगे। आरसीपीएल के साथ जॉइंट वेंचर से रिलायंस की जानकारी, डिस्ट्रिब्यूशन और रिटेल नेटवर्क का लाभ उठाकर सोस्यो के ब्रांड्स के ग्रोथ में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं इस डील से आरसीपीएल को अपने बेवरेज पोर्टफोलियो का विस्तार करने में भी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि  पिछले सालअगस्त में, रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने दिल्ली के प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से घरेलू शीतल पेय ब्रांड कैंपा को खरीद लिया था।

ईशा अंबानी ने डील पर कही बड़ी बात

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने इस डील पर एक बयान जारी किया है। ईशा ने कहा कि सोस्यो में निवेश लोकल ब्रांड्स को सशक्त बनाने और उन्हें ग्रोथ के नए अवसर पेश करने के हमारे नजरिए को आगे बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने कंज्यूमर ब्रांड पोर्टफोलियो में एक सदी पुराने सोस्यो के पेय ब्रांड्स की पावर का स्वागत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि रिलायंस की जानकारी, कंज्यूमर इनसाइट्स और रिटेल डिस्ट्रिब्यूशन स्ट्रेंथ्स सोस्यो की ग्रोथ की गति को तेज करने में मदद करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews