कर्मचारियों-सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द होगा बकाया एरियर का भुगतान, इस दिन खाते में आएगी राशि

delhi cm

Coal Employees Arrears Payment : झारखंड के कोल कर्मियों के लिए काम की खबर है। बकाया एरियर को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।इस महीने मार्च के अंत तक एसईसीएल समेत कोल इंडिया की अन्य सहायक कंपनियों के रिटायर्ड कोयला कर्मियों को एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।इसके लिए कोल इंडिया के डीपी विनय रंजन ने सभी सहायक कोल कंपनियों (बीसीसीएल, ईसीएल व सीसीएल) के सीएमडी को पत्र लिखा है।

मार्च अंत में होगा एरियर का भुगतान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन को एक जुलाई 2021 से संशोधित किया गया है लेकिन विभिन्न संभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अबतक एनसीडब्ल्यूए-11 बकाये का भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे में कोल इंडिया के डीपी ने सभी सहायक कोल कंपनियों के सीएमडी को पत्र लिखकर 31 मार्च तक भुगतान करने के निर्देश दिए है। संभावना है कि अप्रैल तक सभी कर्मियों को एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। कर्मियों की संख्या करीब करीब 18 हजार है।

इन कर्मियों को मिलेगा एरियर का लाभ

इसका लाभ एसईसीएल के उन रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा, जो जुलाई 2021 के बाद रिटायर हुए हैं।  सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया एरियर के भुगतान के अलावा कोल इंडिया के डीपी ने विभिन्न कंपनियों में वैधानिक व सामान्य कर्मी का तबादला किया गया है, उनका भी भुगतान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए है। बीसीसीएल में भी इस तरह के मामलों को देखने को कहा गया है। निदेशक वित्त आरके साहय, निदेशक कार्मिक मुरली कृष्णा रमैय्या इस ने कहा है कि यदि तय समय सीमा इसे पूरा नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी पर जवाबदेही तय की जाएगी।

इसलिए हुई एरियर भुगतान में देरी

गौरतलब है कि जुलाई 2021 से कोल इंडिया में नया वेतन समझौता लागू होना था, जेबीसीसीआई कमेटी भी तय समय पर गठित हो गई लेकिन मिनिमम गारंटी बेनिफिट के मुद्दे पर सहमति ना बनने के कारण जुलाई 2021 से 23 माह की एरियर राशि का भुगतान किया गया।इस दौरान एसईसीएल के लगभग 38 कोयला कर्मियों के अलावा कोल इंडिया के अनुषंगी कंपनियों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिला लेकिन 23 माह की उक्त अवधि में रिटायर हुए कर्मियों को बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे में रिटायर हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी भी एरियर राशि के भुगतान की पात्रता रखते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews