राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, डेडलाइन बढ़ी, अब जून तक पूरा कर सकते है ये काम, मिलेगा बड़ा लाभ

यदि बिहार के राशन कार्ड में अंकित किसी भी सदस्य की आधार सीडिंग 30 जून तक नहीं की जाती है तो उनका लाभ लिस्ट से कट जाएगा। पहले आधार सीडिंग करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक अनिवार्य की गई थी।
ration card holder news

Bihar Ration Card Holder : बिहार के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है।  खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग  ने राशन कार्ड को आधार से लिंक (Ration Card Aadhaar Link) करने के लिए समय सीमा तीन माह तक बढ़ा दी है।अब राशन कार्ड धारक 30 जून 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते है। पहले आधार सीडिंग करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत लक्षित जन वितरण प्रणाली के राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य के लिए 31 मार्च 2025 तक आधार सीडिंग अनिवार्य की गई थी लेकिन अब खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार ने प्रेस रिलीज जारी कर आधार की अनिवार्य सीडिंग के लिए अवधि 3 महीने बढ़ाने की जानकारी दी है।

तय समय पर KYC ना कराने पर कटेगा नाम

  • आधार सीडिंग के लिए धारकों को कोई शुल्क नहीं देना है वे किसी भी लक्षित जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर संधारित ईपीओएस यंत्र के माध्यम से आधार सीडिंग (ईकेवाईसी) करा सकता है।
  • अगर  राशन कार्ड धारक तय तारीख  आधार सीडिंग नहीं करवाते है तो नाम राशन कार्ड से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे सदस्यों के विरुद्ध खाद्यान्न का लाभ लाभुक परिवार को नहीं दिया जाएगा।
  • राशन कार्ड में अंकित किसी भी सदस्य की आधार सीडिंग अगर 30 जून तक नहीं की जाती है तो उसका नाम राशन कार्ड से (01 जुलाई 2025 के प्रभाव से) हटा दिया जाएगा और उसे खाद्यान का लाभ भी नहीं दिया जाएगा।
  • यदि कोई लाभुक किसी अन्य राज्य में रह रहा है, तो उसे आधार सीडिंग के लिए अपने गृह राज्य लौटने की आवश्यकता नहीं है।
  • लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews