School Holidays 2025 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अभी इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, निर्देश हुए जारी

पंजाब और यूपी सरकार द्वारा बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य भर के सरकारी कार्यालयों, सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
school holiday

School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 फरवरी तक 8वीं कक्षा के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 20 फरवरी तक छात्रों की छुट्टी रहेगी लेकिन स्कूल में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहेंगे।वाराणसी नगर के सभी बोर्ड की स्कूलों में कक्षा आठ तक ऑनलाइन पठन-पाठन 22 फरवरी तक जारी रखने का जिला प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है।

फरवरी में कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

  • पंजाब सरकार द्वारा बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य भर के सरकारी कार्यालयों, सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार  26 फरवरी को कक्षा 1 से  8वीं तक के विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। ‌
  • 23 फरवरी को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
  • 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के चलते महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
  • छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान है, इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर, कॉलेज और स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • 17 और 20 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा।
    23 फरवरी को रविवार होने वाले की वजह से अलग से सार्वजनिक / सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

जम्मू कश्मीर में मार्च से खुलेंगे स्कूल

जम्मू और कश्मीर में क्लास 5 तक के सभी स्कूल 10 दिसंबर 2024 से बंद है और 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। क्लास 6 से 12वीं तक के स्कूलों में 16 दिसंबर 2024 से बंद है और 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे, ऐसे में अब मार्च में ही स्कूल खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews